सरजीत कसाना डूंगरपुर रीलखा बने लोकदल पार्टी के गौतमबुधनगर जिला अध्यक्ष

नॉएडा (भारत भूषण) उत्तर प्रदेश में जैसे -२ चुनाव नजदीक आता जा रहा है राजनैतिक पार्टी भी अपनी -२ जीत हासिल करने के लिए अपने प्रत्याशी मैदान मे उतारने के लिए जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करने की हर कोशिस कर रही हैं |


 


लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने सरजीत कसाना डूंगरपुर  रीलखा को गौतम बुद्ध नगर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया, पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने के बाद  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सरजीत कसाना ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा, इस अवसर पर आज नोएडा के सेक्टर 18 चोखानी स्क्वायर में  सरजीत कसाना जिला अध्यक्ष लोकदल का भव्य स्वागत किया गया, मौजूद पार्टी  के कार्यकर्ताओं में नगेंद्र शर्मा ,ब्रहम सिंह नागर, सतीश कसाना  ,चेयरमैन राम खिलाड़ी, सुरेश त्यागी ,और दिनेश  के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे सरजीत कसाना ने सभी का धन्यवाद किया