जनपद वासियों के लिए  सुनहरा अवसर  अपने खाद्य पदार्थों का निशुल्क करा सकेंगे जांच

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी बीएन सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जन-जन तक पहुंचाएं लाभ उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  29 जनवरी से  आगामी 3 फरवरी तक जनपद में निशुल्क प्रयोगशाला लैब का संचालन किया जाएगा  जिसमें कोई भी नागरिक निशुल्क रूप में अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे। शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और जन-जन तक इस कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है।  इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के द्वारा जनपद के आम जनमानस का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ की शुद्धता  की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शासन द्वारा एक मोबाइल प्रयोगशाला लैब निशुल्क जांच के लिए  29 जनवरी 2020 से 3 फरवरी 2020 तक जनपद में रहेगी उपलब्ध।उन्होंने बताया कि मोबाइल प्रयोगशाला लैब का कार्यक्रम क्षेत्रवार निर्धारित किया गया है। इस लैब के द्वारा आम जनमानस अपने दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों की तत्काल जांच निशुल्क करवाते हुए आश्वस्त हो सकते हैं। यह लैब दिनांक 29 जनवरी 2020 को ग्रेटर नोएडा, 30 जनवरी से 31 जनवरी 2020 को नोएडा, 1 फरवरी 2020 को दादरी, 2 फरवरी 2020 को जेवर, 3 फरवरी 2020 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। इस लैब से संबंधित जानकारी के लिए अपने क्षेत्रवार अधिकारियों के मोबाइल नंबर 9410470155 राकेश कुमार ग्रेटर नोएडा, 9667898533 सैनिक कुमार सिंह नोएडा, 7536826074 रामनरेश नोएडा, 8447593873 आशुतोष दादरी व जेवर, 9582291362 आर0पी0 गुप्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।