बच्चों को स्वस्थ एवं पुष्ट बनाने के उद्देश्य से सरकार के निशुल्क टीकाकरण अभियान का भरपूर लाभ उठाएं,

 गौतम बुद्ध नगर (भारत भूषण शर्मा)  देखें रिपोर्ट



जिलाधिकारी बी एन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी बच्चों को स्वस्थ एवं पुष्ट बनाने के उद्देश्य से निशुल्क टीकाकरण अभियान निरंतर रूप से संचालित किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क टीकाकरण अभियान का लाभ जन सामान्य आसानी के साथ उठा सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी निशुल्क टीकाकरण अभियान के संबंध में तैयार की गई है। संबंधित रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए अपने बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं तथा सरकार के निशुल्क टीकाकरण अभियान का भरपूर लाभ उठाएं ताकि हमारे समाज के सभी बच्चे स्वस्थ एवं पुष्ट बन सकें।