एमएलसी चुनावों की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अपने भाजपा संबंधित प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत दिलाएंःहरीश ठाकुर

Greater Noida (Face Warta)

भाजपाईयों में खुशी का माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को बधाई देने का सिलसिला जारी वहीं दूसरी ओर गांव गांव उनके स्वागत कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं।

गौतमबुद्धनगर- के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को बधाई देने का सिलसिला जारी है वहीं दूसरी ओर गांव गांव उनके स्वागत कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर के सम्मान में दनकौर समेत कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।क्षेत्रीय महामं¬त्री हरीश ठाकुर के स्वागत में दनकौरमिर्जापुररामपुर और रबूपुरा आदि स्थानों पर समारोह आयोजित कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को बधाई देने वालों में वह स्वंय (भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी पंकज रावल)उमेश शिशौदिया और नरेंद्र शिशौदिया प्रमुख रूपे से उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर को क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर सिलारपुर अंडरपास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का एक ही नारा है सबका साथ-सबका विकास उसी के आधार पर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से कहा कि एमएलसी चुनावों की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अपने भाजपा संबंधित प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत दिलाएं और साथ ही कार्यकर्ता 2022 चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

 इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्माजिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी नरेंद्र ठाकुरजिला मंत्री युवा मोर्चा अखिलेश नागरपूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, नीरज सरपंचविवेक कसानाशिवा नागरसंदीप बैसला,धर्मेंद्र भाटी, संदीपअंकित शर्माअनिल गोयल,अंकित भाटीरोहतास भाटीअमित नागरमुकेश ठाकुर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के पीछे जेवर विधानसभा के राजनीतिक समीकरण तलाशने की कवायद तो नही?





पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर बीते विधानसभा चुनावों से पहले जेवर से मजबूत टिकट के दावदेर रहे थे। किंतु ऐन वक्त पर कांग्रेस से पाला बदल कर आए ठाकुर धीरेंद्र सिंह को टिकट पकडा दिया गया। 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर को क्षेत्रीय टीम में महामंत्री बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि संगठन की ओर से यह तुरूप पत्ता है जिससे क्षेत्रीय विधायक के पर कतरे गए हैं।खैर ठाकुर धीरेंद्र सिंह जेवर की इस विधानसभा सीट को बसपा से छीन कर भाजपा की झोली में डाल दिया। हरीश ठाकर और ठाकुर धीरेंद्र सिंह के बीच यह खटास अभी तक चली आ रही है। वैसे यह दोनो नेता एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। किंतु इन्हें किसी भी मौके पर मंच साझा करते हुए नही देखा गया। सूत्रों की मानें तो क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह की पहुंच हाईलेवल पर ज्यादा है। सीएम से लेकर मंत्रियों और आला अफसरों तक पहुंच के कारण माना जा रहा है कि इस बार भी क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह का टिकट पक्का है। किंतु वहीं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के धुर विरोधी मान रहे हैं जिले में भाजपा की दो पावर मानी जाती हैइनमें एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सासंद डामहेश शर्मा और दूसरी है सपा से हाल में आए राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर जिन्हें भाजपा न केवल पुनः राज्य सभा सदस्य की ताजपोशी भी कराई बल्कि राज्य सभा के पैनल में शामिल कराया। उपसभापति की गैर मौजूदगी की सुरेंद्र सिंह नागर सदन की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाही का संचालन भी कर चुके हैं। ये दोनों सुपर पावर शायद ही इस बार क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह टिकट पर अपनी संस्तुति देंगीपूरा संशय है?दनकौर ब्लाक खत्म किए जाने के मामले में भी क्षेत्रीय विधायक की जवाबदेही क्षेत्रीय जनता मांग रही है। किसान एकता संघ ने हाल में ही दनकौर ब्लाक को समाप्त किए जाने के विरोध में एक दिवसीय भूख हडताल की और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह पर आरोप लगाए कि जिले में दूसरे विधायक दादरी और बिसरख ब्लाकों के आसित्व को बचाने में कामयाब रहे मगर जेवर विधायक ऐसा नही कर पाए।इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह उस समय भी गच्चा खा गए जब गत अक्टूबर-2020 को अमरपुर गांव में कूडाघर बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों को आंदोलन शुरू हुआ। आखिर बाद यह कूडा घर के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन इतना बडा रूप ले गया कि क्षेत्रीय समाज के संगठनांंकिसान संगठनों के साथ सपा और कांग्रेस तक भी सरकार की खूब फजीहत कर डाली। क्षेत्रीय विधायक वहां धरना स्थल पर नही पहुंचे और आखिर एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की मांग को मानते हुए अनशन खत्म कराया।


Popular posts
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना की समस्त पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के नंबर किए जारी
Image
ठा युवरासिंह आलोक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भा कि यूनियन हिंद की ओर से #मकरसंक...
Image
#इलेक्ट्रिक #बाइक एवम #कार का #वृंदावन से #ग्रेटर नोएडा तक #रोडशो
Image
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित।
संजय भैया प्रत्याशी आम आदमी पार्टी विधान सभा दादरी ने किया कई गांव में ज...
Image