महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को किया जा रहा है संचालित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

 जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है संचालित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक


गौतमबुधनगर ( भारत भूषण )- जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनके सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस अभियान के नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में जनपद के विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।



इस संदर्भ में आज कृषि विज्ञान केंद्र छोलस  दादरी गौतम बुद्ध नगर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं तथा इसका क्रियान्वयन कैसे सुनिश्चित किया जाए इस  संदर्भ में दिशा निर्देश दिए तथा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया और उपस्थित विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस संदर्भ में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह तथा कृषि उत्पादक समूह तथा अन्य समूहों के माध्यम से विभिन्न विभागों योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए के संदर्भ में बताया गया और इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक जिला पंचायती राज अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी ,कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी, वैज्ञानिक गण,संभागीय कृषि अधिकारी  मत्स्य विभाग अधिकारी तथा कर्मचारी  उपस्थित रहे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि के द्वारा दी गई है।