देश नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है - डा0 महेश शर्मा

नॉएडा (फेस वार्ता ) भाजपा प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण के दौरान 4 मंडलों पर प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। सांसद डा. महेश शर्मा ने सैक्टर 46 बारात घर पर अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के प्रषिक्षण षिविर का षुभारम्भ करते हुए कहा कि 2014 के बाद राजनीति में आये नये बदलाव एवं हमारा दायित्व विशय पर अपनी विचार रखें। उन्होनें कहा कि इस देश  में जब से प्रधानमंत्री ने देश  को संभाला है तबसे नयी सोच के साथ आगे देश  आगे बढ रहा है उन्होनें देश  के युवाओं पर भरोसा कर उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां डाली आज उन्ही की सोच तथा अथक प्रयासों से ही भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। 



सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गत 6 वर्षो में केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जिससे जनता को लाभ मिल सकें। इन द्वितीय चरण में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा 4 मंडलों में प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,  मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, डिम्पल आनन्द, कल्लू सिंह, पंकज झां,  गीता चोपडा, रामनिवास यादव, प्रज्ञा पाठक, अनु शर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, रमेश  , तन्मय शकर, प्रमोद बहल समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।