राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया
 ग्रेटर नोएडा:- जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यालय डी 161 अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा पर राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री हम सब के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।जिला कार्यालय पर आज उनके जन्मदिन पर केक काटा गया व मिठाईयां बांटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा की आदरणीय पायलट साहब हमारे सभी 36 बिरादरी यों के नेता है।


 आदरणीय पायलट साहब क्षेत्र और जनता के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं वह हर किसी की भलाई की बात करते हैं आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जन्मदिन के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर  नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र सिंह अवाना अजीत सिंह दौला उत्तर प्रदेश सेवा दल के महासचिव अशोक पंडित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र भाटी जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई जिला सचिव रवि भाटी उदयवीर भाटी रघुराज भाटी सतपाल भाटी राजेश शर्मा निलकारी जवीबेसो या चमन शर्मा देवेंद्र मास्टर आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।