भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की गांव डाबरा में बैठक हुई



ग्रेटर नोएडा (भारत भूषण शर्मा)-ग्रेटर नोएडा गांव डाबरा में भारतीय किसान यूनियन बलराज की बैठक हुई जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई तथा युवाओं के बढ़ते हुए बेरोजगार पर भी चर्चा की गई, इस बैठक की अध्यक्षता राजपाल प्रधान ने की कथा संचालन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उधम भाटी ने किया संगठन का विस्तार करते हुए ग्रेटर नोएडा डाबरा गांव निवासी जग्गा भाटी को संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) की जिम्मेवारी दी गई तथा राम कुमार प्रधान को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया



इस अवसर पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि संगठन किसानों की लड़ाई के साथ साथ युवाओं की बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ भी मोर्चा खोलेगा उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की हर समस्या के लिए संगठन हर समय तैयार है केंद्र, राज्य में किसी की भी सरकार हो भारतीय किसान यूनियन (बलराज) संगठन किसानों के अधिकारों के लिए हर समय संघर्ष करता रहेगा इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह भाटी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची व अन्य ग्रामवासी भी मौजूद थे