भारतीय किसान यूनियन अखण्ड का हुआ विस्तार
                नीरज चौधरी बनाएं गए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

सहारनपुर(फेस वार्ता):-भारतीय किसान यूनियन अखंड की एक बैठक दिल्ली रोड स्तिथ गुर्जर भवन सहारनपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता ठाकुर वेदपाल राणा ने व संचालक मदन चौधरी ने किया। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने सर्वप्रथम किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक को नमन करते हुए किसानों से उनके आदर्शों  पर चलने का आह्वान किया।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नितिन चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव,नीरज चौधरी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष,लखन गुर्जर को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष,विनय कुमार एडवोकेट को पश्चिम उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ  अध्यक्ष,अंकित राणा को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष,ए.के त्यागी को जिला अध्यक्ष सहारनपुर,सोमवीर राणा को युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर,ठाकुर अनिल चौहान उत्तर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद त्यागी को युवा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,मदन चौधरी को तहसील अध्यक्ष,सुरेंद्र काम्बोज को जिला संगठन मंत्री,अजय कुमार को तहसील अध्यक्ष देवबंद,चौधरी कौशल आधना को जिला अध्यक्ष बुलंदशहर,सचिन गिरी को नगर अध्यक्ष सिकंदराबाद,मोहम्मद सलीम खान को जिला सचिव बुलंदशहर,दीपक चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर,सुरेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष हृदयपुर,अजय शर्मा को जिला महामंत्री बुलंदशहर,चौधरी पवन तेतिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश,राहुल गुर्जर को युवा उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस दौरान देशराज राणा,चौधरी  योगेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।