मंदिर वहीं बनाएंगे तारिख नहीं बताएंगे का नारा देने वालों के लिए जवाब है श्रीराम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम-दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर






ग्रेटर नोएडा:-(भारत भूषण शर्मा)- दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा 500 साल के बाद आ रहे इस ऐतिहासिक दिन के अवसपर पर मनाया जाएगा दीपोत्सव
ग्रेटर नोएडा।अयोध्या में कल भव्य श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आ रहे इस ऐतिहासिक दिन को और अधिक खास बनाने के लिए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने भी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को खास बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वो दिन के समय अधिक से अधिक पौधे लगाएं,



वहीं शाम को अपने अपने घरों में दीपोत्सव का त्यौहार मनाएं। विधायक ने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर का होने वाला यह भूमि पूजन कार्यक्रम अधर्म पर धर्म की विजय के साथ ही सालों से मंदिर वहीं बनाएंगे तारिख नहीं बताएंगे का नारा देने वाले विपक्षियों के लिए करारा जवाब है।
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि बुधवार 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। जिसका भक्तों को बीते 500 सालों से इंतजार था। लेकिन अब वो ऐतिहासिक घड़ी निकट आ गई है। उन्होंने कहा कि इस दिन को ना केवल अयोध्या में बल्कि पूरे देश के लोग खास बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। उसी तरह दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी इस दिन को खास बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत क्षेत्र के सभी लोगों से व भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो बुधवार को अपने अपने स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इस ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष में पौधारोपण करें। वहीं देर शाम को अपने घरों में दीपावली की तरह ही दीपोत्सव का त्यौहार मनाएं। क्योंकि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह ऐतिहासिक दिन को दीपावली से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि वो इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर सुबह सवेरे क्षेत्र के तिलपता गांव स्थित झीड़ी वाले मंदिर पर पौधा रोपण करेंगे। वहीं शाम को क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव के मंदिर पर जय हो सामाजिक संस्था के साथ 2100 दीप लगाकर दीपोत्सव का त्यौहार मनाएंगे।