छपरौला बिसरख मोड़ से ग्रेनो वेस्ट 130 मीटर रोड तक 6 करोड़ से होगा रोड़ के चौडीकरण व सुदृढीकरण का निर्माण




ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट से छपरौला औद्योगिक क्षेत्र एवं एनएच 91 जीटी रोड की राह आने वाले दिनों में अब और आसान हो जाएगा। जिसके लिए छपरौला स्थित बिसरख मोड़ से ग्रेनो वेस्ट के 130 मीटर रोड़ के बीच सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण किया जाएगा। जिसका उदघाटन सोमवार को दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने रोजा जलालपुर गांव स्थित एल आर पब्लिक स्कूल के पास किया। इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा करीब 6 करोड़ की लागत से किया जाना है। जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर का आभार व्यक्त किया।





दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट से छपरौला औद्योगिक क्षेत्र व एनएच 91 को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बीते लंबे समय से टूटा पड़ा था। जिसके चलते इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव रोजा, जलालपुर, मिल्क लच्छी आदि समेत छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को खासी परेसानियों का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते पिछले लंबे समय से ग्रामीणों व औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कारखानों में काम करने वाले लोगों के द्वारा इस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण की मांग की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए दादरी विधायक के द्वारा उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य से सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण की मांग की गई थी। जिसे उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने रोजा जलालपुर गांव में एल आर पब्लिक स्कूल के पास पूजन के साथ नारियल तोड़कर रोड़ के चौडीकरण व सुदृढीकरण के निर्माण कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि इस रोड़ के निर्माण के बाद छपरौला औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों को पंख लगेंगे ही साथ ही इस क्षेत्र में रोड़ किनारे पड़ने वाले गांवों के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा जिसके लिए ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय सांसद व विधायक का आभार व्यक्त किया गया।सभा के अध्यक्ष मेहरचन्द , मंडल अध्यक्ष-  प्रेमचंद शर्मा बबली नागर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना पूर्व सदस्य जिला पंचायत मेजर रूप सिंह नगर डीके त्यागी देवेंद्र त्यागी अजय प्रधान महेंद्र नागर बादलपुर प्रधान राजपाल शास्त्री रतन सिंह नागर ईश्वर नागर रतीराम नागर गगन शर्मा खैरपुर नरेश प्रजापति बृजेंद्र मास्टर महाराज सिंह सुरेंद्र त्यागी अशोक त्यागी वरिष्ठ भाजपा नेता राजनगर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित वसोया संजय नागर दिनेश बेनीवाल राहुल चौधरी राकेश शर्मा आयोजक संदीप नागर मीटिंग संचालक कालूराम शर्मा समस्त भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी लोग उपस्थित रहे