भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की बैठक
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लेकर करेगी बड़ा प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा भारतीय किसान यूनियन बलराज की बैठक संपन्न हुई जिसमें गाजियाबाद बुलंदशहर मथुरा एवं हरियाणा के जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया किसान की हालत को ध्यान में रखते हुए एवं महंगाई को देखते हुए सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार में जाति धर्म के आधार पर राजनीति की जा रही हैकिसानों की मक्का के दाम काफी नीचे हैं उन्हें अपनी लागत का भी मूल्य नहीं मिल पा रहा है


 उन्होंने इस अवसर पर मीडिया को भी नहीं बख्शा मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जगह-जगह देश में बाढ़ आई हुई हैं किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं मीडिया का ध्यान किसान की ओर नहीं है आज केवल मीडिया के लिए सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड ही चारों तरफ नजर आ रहा है इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन (बलराज), ओमपाल भाटी मुख्य राष्ट्रीय महासचिव, प्रदीप नेहरा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, शौकत अली चेची प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सुनील भाटी राष्ट्रीय सचिव, वीर सिंह भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रेखा सेबाल महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगीता पांडे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर, रमेश चंद्र भाटी संगठन मंत्री, उदय वीर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा, सत्येंद्र सोम उपाध्यक्ष मेरठ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए