डॉ० बृजलता शर्मा भारतीय किसान संगठन में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश मनोनीत |





ग्रेटर नॉएडा (भारत भूषण शर्मा):- आज दिनांक 25/07/2020 को ग्रेटर नोएडा के सेकटर 37 में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० बृजलता शर्मा को भारतीय किसान संगठन में प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया।


राजेन्द्र यादव ने कहा कि देश में किसान बदहाल और परेशान है, किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है, किसानों का हमेशा शोषण होता रहा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ० बृजलता शर्मा ने कहा प्रदेश के किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण के नाम पर शोषण किया जा रहा है। फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जाता बिचौलियों का मंडियों में बोल बाला है  इस मौके पर श्रीमति रीता आर्य , सुंदर सिकंदरपुर, बाला सिंह, रमेश चन्द्र शर्मा, गौरव यादव, प्रदीप शुक्ला, कुलदीप जिन्दल आदि मौजूद रहे