आरती शर्मा को अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया


ग्रेटर नॉएडा (भारत भूषण शर्मा):-समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी आरती शर्मा निवासी ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर बीटा-२ में  रहकर सामाजिक कार्यो हिस्सा लेती रहती है उनके कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय अशोक सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुशवाहा के प्रवक्ता जयप्रकाश शर्मा ने नियुतिपत्र जारी करते हुए अवगत कराया कि श्रीमती आरती ग्रेटर नोएडा को अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी में महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीयअध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


उन्होंने उम्मीद जताई है किनवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टीमहिला प्रकोष्ठ पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निष्ठा व लगनके साथ संगठन को आगे बढाने के लिए कार्य करती रहेंगी। उधरनवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टीमहिला प्रकोष्ठ आरती शर्मा ने बताया कि जिस उम्मीद और अपेक्षाओं के साथ संगठन ने उन्हें पदीय दायित्व प्रदान किया है पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगी।