निम्स अस्पताल में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कराया गया सैनिटाइजेशन का कार्य
 गौतम बुध नगर सभी जनपद वासियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन की लगातार कार्यवाही  कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह तथा जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के द्वारा निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उनके नेतृत्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर विभिन्न अभियान संचालित करते हुए कोरोना से सुरक्षित करने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस श्रृंखला में आज निम्स अस्पताल में अभियान चलाकर वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि निम्स अस्पताल में कोरोना संक्रमित पेसेंट को भर्ती कर मानकों के अनुसार इलाज संभव कराया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं प्राधिकरण  की एक और कार्यवाही 47 स्थानों पर अभियान चलाकर कराया गया सैनिटाइजेशन का कार्य कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित करने तथा कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह तथा जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में जहां पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं वहां पर  वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस श्रंखला में आज अभियान चलाकर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा 47 स्थानों पर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिरीश जैन के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रामक रोकने के उद्देश्य से जहां पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं वहां पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है।