जिला व शहर कांग्रेस की साझी रसोई दूसरे दिन चालू रही।

ग्रेटर नॉएडा 7 जून दिन रविवार को श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी 161 alpha-1पर जिला व शहर कांग्रेस की साझी रसोई दूसरे दिन चालू रही।आज जिला कांग्रेस कमेटी की साझी रसोई के माध्यम से नोएडा दादरी जेवर तीनों विधानसभाओं में जगह जगह पर खाना वितरित किया गया



और खाना की सेवा के माध्यम से अजय कुमार लल्लू जी को रिहाई के लिए सत्याग्रह चलाया गया। जब तक भाजपा सरकार तानाशाही रवैया और अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं करती कांग्रेस का यह सत्याग्रह अपने सेवा कार्य के माध्यम से चलता रहेगा।



जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि हमारा मकसद हर हिंदुस्तानी हर आम आदमी की दुख सुख में साथ देने का है हमारे ऊपर चाहे कितनी भी अत्याचार भाजपा करें लेकिन हम हर आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वक्त उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर पूर्व नोएडा प्रत्याशी राजेंद्र अवाना प्रदेश सचिव सेवादल अशोक पंडित दिनेश शर्मा तेजेंद्र नागर रवि भाटी श्याम सिंह राहुल नगर पारुल चौधरी सुमन भाटी, रामभरोसे शर्मा, मोहम्मद अखलाक, रितेश मिश्रा, कपिल नंबरदार, धर्मेंद्र भाटी, अब्बास भाई अकील भाई धारा चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।सादर