भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का मोदीनगर में स्वागत
मोदीनगर(फेस वार्ता) :-भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहारनपुर जाते समय रास्ते में संगठन के पदाधिकारियों ने मोदीनगर में फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने पदाधिकारियों से कहा कि यह संगठन गरीब,शोषित किसान और मजदूरों को मजबूत करने के लिए बनाया गया है और उनकी आवाज को बुलंद जब तक करता रहेगा तब तक उनकी बात को सुना नहीं जाएगा |


यह संगठन किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ता रहेगा इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें संगठित रहने के लिए कहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश कोरोना वायरस बड़ी भयंकर बीमारी से जूझ रहा है सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है और अपने घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा ,उन्होंने कहा कि कोई आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जानू फफराना, सोनू नेहरा, दीपक सूरजपाल, प्रदीप ,मनोज , मोनू आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे