ग्रेटर नॉएडा (भारत भूषण):- दिनांक 18/6/20 को भारतीय किसान यूनियन(बलराज)के राष्ट्रीय अधयक्ष नेता बलराज भाटी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत और चीन की सीमा पर देश की मात्र भूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए 20 जवानों को कैम्प कार्यालय ग्रेटर नौएडा पर दीप जलाकर व पुष्प चढ़ाकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया ।
राष्ट्रीय अधयक्ष बलराज भाटी ने कहा कि चीन की कायरता पूर्ण हरकत की भारतीय किसान यूनियन(बलराज) घोर निन्दा करती है और भारत का बच्चा बच्चा चीन को करारा जबाब देने को तैयार है शहीद जवानों की शाहदत को बेकार नही जाने दिया जायेगा इस मौक़े पर राष्ट्रीय उपाधयक्ष बीरसिहं भाटी, मुखय राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल भाटी,राष्ट्रीय सचिव सुनील भाटी ,मुखय राष्ट्रीय उधम भाटी, राष्ट्रीय अधयक्ष युवा मोरचा रामकुमार नागर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी ,उत्तर प्रदेश अधयक्ष चौधरी शौकत अली चेची ,जिलाधयक्ष गौतमबुद्ध नगर लक्की सिहं ,जिला संगठन मन्त्री धर्मेन्द्र गुरजर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।