अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस की रसोई पांचवे दिन भी चालू रही।

गौतमबुधनगर दिनांक 10 जून दिन बुधवार को प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी 161 अल्फा वन ग्रेटर नोएडा पर जिला व शहर कांग्रेस की रसोई पांचवे दिन भी चालू रही।



आज पांचवे दिन जिला गौतम बुध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने जगह-जगह कांग्रेस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को खाना देकर अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए अपने कमरे सेवा सत्याग्रह के आंदोलन को जारी रखा। आज अल्फा वन डेल्टा गोल चक्कर खेरली नहर पंचायतन बिलासपुर दनकौर व नौयडा सेक्टर 12-22 आदि जगहों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।


जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैए को नहीं बदलेगी जब तक भाजपा सरकार आमजन के नहीं सुनेगी और हमारे नेता  अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं करेगी तब तक कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस सेवा में आज मुख्यत:पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर दिनेश शर्मा पुनीत मावी अकील भाई संजय नागर कादर खान धर्मेंद्र भाटी रामभरोसे शर्मा मोहम्मद अखलाक धारा चौहान रिजवान भाई चंद्रमल बाल्मीकि विनोद नागर आदि दर्जनों कांग्रेस के सिपाही ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।