प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ जो भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं :-मनोज चौधरी
ग्रेटर नॉएडा ( भारत भूषण) :-उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ जो भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं उनके ऊपर तरमह-तरह के मुकदमे कर उनको जेल में भेजने का काम कर रही है उसके विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में जगह-जगह पर धरना दिया और काली पट्टी बांधकर तानाशाही सरकार का विरोध किया और अपनी बातों को लाखों कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की तानाशाही को फेसबुक लाइव होकर सबके सामने रखने का काम किया।हमारा उद्देश्य श्रमिक मजदूर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का हैं। और जो लोग उनकी मदद कर रहे हैं उनको आज जेल में बैठाने का काम योगी सरकार ने किया है।

         

हम जानते हैं कि भाजपा सरकार आमजन के साथ नहीं है।इसीलिए जो भी कोई जरूरतमंदों की श्रमिकों की मजदूरों की मदद करता है उन पर तरह-तरह के मुकदमे लिखवा दिए जाते हैं। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी ने हजारों बसों की व्यवस्था उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर करी उसको भी भाजपा सरकार ने नकार कर मजदूरों के साथ जो अन्याय किया है वह बहुत ही शर्मनाक है ।अगर भाजपा सरकार उन बसों को चलने दे दी तो आज लाखों  मजदूर जो पैदल सड़कों पर भटक रहे थे उनको मदद मिल जाती और वे अपने घर आराम से पहुंच जाते। इस कोरोना महामारी की दुख की घड़ी में हर कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।चाय पानी से लेकर खाने की व्यवस्था राशन आदि तक जैसी भी मदद बन पाई ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के सिपाहियों ने की।लेकिन भाजपा सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंगी बल की मदद करने वाले व्यक्तियों वसामाजिक संगठन व राजनीतिक पार्टियां इस में काम कर रहे हैं उनके ऊपर झूठे मुकदमें लिखकर इस ने लोकतंत्र की हत्या का काम किया है और अपनी तानाशाही दिखाने का काम किया है आज इसके विरोध में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू एआईसीसी सदस्य चुनी शबाना  किसान मोर्चा अध्यक्ष गौतम अवाना  युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर  युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर शर्मा प्रदेश सचिव सेवादल अशोक पंडित पारुल चौधरी अमन ठाकुर उदयवीर भाटी  रामकुमार तवर  शकील भाई अकील भाई वसीम भाई रितेश मिश्रा बृजपाल सिंह हेमचंद नागर विक्रम नगर शाहिद खान अब्बास भाई रितेश मिश्रा साबिर भाई अखिल भाई संजीव वत्स एम एल वर्मा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता ने फेसबुक लाइव होकर व काली पट्टी बांधकर इस भाजपा की तानाशाही सरकार का विरोध किया।