निस्वार्थ योगदान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा सरदार मनजीत सिंह को सम्मान पत्र भेंट किया

ग्रेटर नोएडा ( भारत भूषण): जनपद गौतम बुद्ध नगर  के सम्मानित , संभ्रांत ,समाजसेवी सरदार मनजीत सिंह के द्वारा स्थानीय शमशान मोक्ष धाम की व्यवस्था एवं लावारिस मृतकों के अंतिम संस्कार में किए जा रहे निस्वार्थ योगदान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा सरदार मनजीत सिंह को सम्मान पत्र भेंट किया गया.




प्रियंका गांधी के द्वारा दिए गए सम्मान पत्र को  उनके प्रतिनिधि के तौर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने सरदार मनजीत सिंह को भेंट किया। प्रियंका गांधी ने निश्चय किया है कि जो भी समाजसेवी समाज सेवा में आगे बढ़ कर अपना योगदान देकर समाज के लिए एक मसीहा के रूप में कार्य करते हैं कांग्रेस पार्टी उनको सम्मानित करेगी।