शारदा विश्वविद्यालय से 41 छात्र काबुल जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा : ( भारत भूषण शर्मा) शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों को उनकी सरकार वापस बुला रही है। शारदा विश्वविद्यालय से 41 छात्र भिन्न भिन्न ग्रुप में काबुल जाएंगे। अफगानिस्तान दूतावास से सादिक शहर ने शारदा विश्वविद्यालय के निदेशक अशोक दरयानी से इस बारे में आग्रह किया। अशोक दरयानी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग को इनके स्थानीय यात्रा इत्यादि का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। डिप्टी रजिस्ट्रार नितिन गुप्ता ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किया है। इसके तहत कई कारों के द्वारा सभी को एयरपोर्ट भेजा जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय संबद्ध विभाग यह भी सुनिश्चित करेगा कि सभी अफगानी छात्रों के पास मास्क तथा सेनिटाइजर हो।
सभी छात्रों को अफगानिस्तान पहुंचने पर उनका जांच किया जाएगा। जांच में अगर कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सरकार आइसोलेशन वार्ड वाले कोविद हॉस्पिटल में भर्ती कराएगी। अन्य सभी को अपने घर में चौदह दिनों का क्वारींटाइन के लिए कहा जाएगा।
शारदा विश्वविद्यालय में करीब अस्सी से अधिक देशों से 2000 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कोरोना के कारण अधिकांश छात्र अपने देश चले गए हैं। करीब तीन सौ छात्र अभी भी शारदा विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रह रहे हैं। इस बात की जानकारी डॉ अजीत कुमार ज्वाइंट रजिस्ट्रार एवं जन संपर्क अधिकारी, शारदा विश्वविद्यालय ने दी