जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गुडफ्राईडे एवं ईस्टर का संदेश छात्रों को ऑनलाइन

ग्रेनो भारत भूषण:-  9अप्रैल स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल अपने छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहा है। यही नही यह विद्यालय विभिन्न गतिविधियों के साथ बच्चों में कौशल निर्माण करने में लगा हुआ है।जिसके अंतर्गत छात्रों में ज्ञान का समावेश  करने तथा उनके आनंद का साधन भी बना हुआ है। इसके साथ ही साथ त्योहारों व पर्वो से संबंधित जानकारी देने में भी पीछे नही हट रहा है।इसी कडी में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा छात्रों को गुडफ्राईडे व ईस्टर से संबंधित जानकरी ईसा मसीह की मृत्यु से पुनर्जन्म तक दी गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगलने छात्रों को संदेष देते हुए कहा कि ईसा के अन्तिम सात वाक्य क्षमा, सहायता और त्याग पर केन्द्रित हैं।इन पर ध्यान देने वाले व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की असफलता नही आती तथा गुडफ्राईडे यही संदेश  देता है। छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया एवं गुडफ्राईडे की शुभकामनाए दीं।