सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रभारी मंत्री के द्वारा की गई प्रेस वार्ता

 ग्रेटर नोएडा: सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रभारी मंत्री के उत्तर प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के द्वारा पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए 3 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में विस्तार परक रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई।




प्रेस वार्ता का संपूर्ण कार्यक्रम जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक नोएडा पंकज सिंह,  विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, सांसद प्रतिनिधि संजय वाली, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।