मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से संदिग्ध चोरी के 15 मोबाईल फोन बरामद

नोएडा : थाना फेस 2 द्वारा कन्या इण्टर कालेज भंगेल के सामने से दो मोबाइल चोर 1. राजा पुत्र रामलाल 2. भारत मोहिते पुत्र माँगेलाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से संदिग्ध चोरी के 15 मोबाईल फोन बरामद हुए है। 



गिरफ्तार अभियुक्तो नाम पता:-
1. राजा पुत्र रामलाल नि0-ग्राम भोरगांव थाना पन्दाना जिला-खंडवा मध्यप्रदेश  नि0 हाल- झुग्गी झोपडी भंगेल फेस-2 नोएडा गौतमबुद्धनगर। 
2. भारत मोहिते पुत्र माँगेलाल नि0-ग्राम भोरगांव थाना पन्दाना जिला-खंडवा मध्यप्रदेश नि0 हाल झुग्गी झोपडी भंगेल फेस-2 नोएडा गौतमबुद्धनगर।*बरामदगी का विवरण*1. राजा पुत्र रामलाल के कब्जे से 7 मोबाईल फोन ।2. भारत मोहिते पुत्र मांगे लाल के कब्जे से 8 मोबाईल फोन। 


 अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरणः-


1.मु0अ0 सं0 209/2020, धारा 414, भा0द0वि0 व धारा 41, 102 दं0प्र0सं0
2.मु0अ0 सं0 210/2020 धारा 414,भा0द0वि0 व धारा 41, 102 दं0प्र0सं0