कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में सशस्त्र बल

चीन के वुहान शहर में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से वायु सेना,  थल सेना, नौसेना और रक्षा मंत्रालय ने कोविड-19 से ग्रस्त देशों चीन, ईरान, इटली और जापान से भारतीय लोगों को निकालने में बढ़-चढ़कर काम किया है और अपने क्वारंटाइन केंद्रों में उन्हें अनिवार्य अवधि तक रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। 1 फरवरी, 2020 से वायु सेना ने 1059 लोगों (जिनमें 05 विदेशी भी शामिल हैं) को कोरोना ग्रस्त देशों से निकाला और उन्हें मानेसर (हरियाणा), हिंडन (गाजियाबाद), घाटकोपर, मुंबई और जैसलमेर (राजस्थान) में अपनी सुविधा केंद्रों/ठिकानों पर क्वारंटाइन में रखा। इसका विवरण इस प्रकार है:


 






















































































क्र.सं 



स्थान



संख्या



प्रारंभ होने की तिथि  



छुट्टी की तिथि



   टिप्पणियों


 



1.  



मानेसर



248



01फरवरी 2020   



18फरवरी 2020 



चीन के वुहान से लाए गए, क्वारंटाइन पूरा, सभी को छोड़ा गया


 



2.  



मानेसर



124 (कुल 05 विदेशी)



27फरवरी 2020



12 मार्च 2020



जापान क्रूज शिप से लाए, क्वारंटाइन पूरा, सभी को छोड़ा गया



3.  



हिंडन



18    



27 फरवरी 2020   



12 मार्च 2020     



वुहान गई मेडिकल टीम और चालक दल,


क्वारंटाइन पूरा, सभी को छोड़ा गया



4. 



हिंडन



58   



10 मार्च 2020    



23 मार्च, 2020   



ईरान से लाए गए, 01 बीमार, (वायरल निमोनिया, 67 साल/एफ) सफदरजंग अस्पताल में भेजी गई जांच में निगेटिव पाई गई



5. 



मानेसर



83   



11 मार्च 2020    



24 मार्च 2020  



इटली से लाए गए, सफदरजंग अस्पताल में एक व्यक्ति, जांच में पॉजिटिव पाया गया



6. 



घाटकोपर



44



13 मार्च 2020     



26 मार्च 2020 



ईरान से लाए गए, 6 बीमार,कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई भेजे गए,जांच में निगेटिव पाए गए, क्वारंटाइन शिविर में वापस लाए गए



7.



जैसलमेर



236 



15 मार्च 2020   



28 मार्च 2020 



ईरान से लाए गए, 3 बीमार 15 एएफएच में आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए



8.



जैसलमेर



53  



16 मार्च 2020    



29 मार्च 2020   



ईरान से लाए गए


 



9.



जैसलमेर



195



18 मार्च 2020    



31 मार्च 2020   



ईरान से लाए गए



                                     


इसके अलावा भारतीय नौसेना ने विशाखापट्टनम में आईएनएस विश्वकर्मा में एक क्वारंटाइन शिविर बनाया है जहां 200 लोगों को रखे जाने की सुविधा है। नौसेना ने मुंबई के अपने प्रमुख अस्पताल आईएनएचएस असविनी में आईसोलेशन वॉर्ड बनाया हुआ है। दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के तहत नौसेना बेस, कोच्चि भारतीय नागरिकों के लिए क्वारंटाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। होटलों/रिजॉर्ट्स को क्वारंटाइन केंद्र में बदलने की संभाव्यता का पता लगाने के लिए एसएनसी केरल राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों और एर्नाकुलम जिला प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।


इन सबके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।


रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज यहां रक्षा खरीद प्रक्रिया 2020 का मसौदा जारी करने के कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोविद -19 की मौजूदा स्थिति का उनकी दीर्घावधि परियोजना पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।