कोरोना वायरस से जनपद वासियों के बचाव एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अलर्ट

  ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर के बी ब्लॉक में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाए जाने के उपरांत जिला प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही की शुरू जनपद में कोरोना वायरस से सभी जनपद वासियों को सुरक्षित एवं नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में लगातार अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर के बी ब्लॉक में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।



डीएम बीएन सिंह के द्वारा संबंधित सेक्टर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी 24 मार्च तक सुबह 7:00 बजे तक सील करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण करते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में अल्फा वन ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में सैनिटाइजेशन का कार्य कराते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण।