कोरोना वायरस से बचाव एवं जन सामान्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से  पूरे शहर को किया जा रहा है सैनिटाइजेशन

 गौतमबुद्धनगर  कोरोना वायरस से बचाव एवं जनसामान्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला अधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान संचालित करते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस कड़ी में आज दादरी नगर पालिका में वृहद स्तर पर अभियान संचालित करते हुए पूरे नगर को सैनिटाइज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।



यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के अन्य नगर पंचायत क्षेत्रों में भी जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि जनपद वासियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखा जा सके।