किसान एकता संघ के स्थापना दिवस पर किसान व मजदूरों को बाँटी कृषि संबंधी सामग्री

दनकौर/ग्रेटर नोएडा : शुक्रवार को किसान संगठन किसान एकता संघ के एक वर्ष पूर्ण होने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सोरन प्रधान के आदेशानुसार क्षेत्र के मजदूर किसानों को कृषि कार्य करने के लिए आवश्यक कृषि सम्बंधित औजार फावड़ा, खुरपा इत्यादि बाँटकर किसानों के साथ किसान एकता संघ का प्रथम स्थापना दिवस मनाया



संगठन के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद एडवोकेट ने बताया कि संगठन हमेशा गरीब किसानों व मजदूरों के साथ खड़ा रहेगा तथा किसानों की मदद व उनके हक़ की लड़ाई में हमेशा आगे रहेगा इस मौके पर संगठन के सुमित चपरगढ़, छात्र मोर्चा अध्यक्ष वीके चौधरी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद एडवोकेट समेत दर्ज़नो किसान मौजूद रहे।