जागरण अभियान के अंतर्गत जिला गौतम बुध नगर की दादरी सदर व जेवर तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिला गौतम बुध नगर की दादरी सदर व जेवर तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन कर उनकी समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से अवगत कराया और ज्ञापन देकर उनसे मांग की कि जिस तरह से आवारा पशु किसानों की फसलों को  नष्ट कर रहे हैं। उससे किसानों की सारी फसलें  बर्बाद हो रही हैं गायों के लिए गौशाला की व्यवस्था नहीं है बिजली के बिल जो आ रहे हैं।किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है  और  उर्वरक खाद दवाइयां  सब्जियों के लिए कीटनाशक उल्टे महंगे होते जा रहे हैं जिससे किसानों पर  कर्ज़  बढ़ता जा रहा है  अतः किसानों का कर्जा माफ हो।उनकी फसलों का रेट सही ना मिलने के कारण ।किसान बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहा है।



अतः  भाजपा सरकार फसलों का  उचित मूल्य किसानों को देंआदि  मांगों को लेकर आज जिला गौतम बुद्ध नगर की सभी तहसीलों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया दादरी तहसील पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर वीरेंद्र सिंह गुड्डू राजेंद्र अवाना दिनेश अवाना अशोक पंडित पुरुषोत्तम नगर  भगवती शर्मा चंद्र मल बाल्मीकि Puneet पुनीत  अनिल भाटी  अब्बास आखिर एम एल वर्मा संजीव वत्स आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं सदर तहसील पर साहिदभाई रघुराज भाटी अजीत दौला महिला अध्यक्ष सुनिता शारदा हेमचंद्र नागर रवि भाटी दिनेश शर्मा कमल वर्मा  एक्शन शर्मा  रामभरोसे शर्मा  एचएन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे जेवर तहसील पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहां के किसानों के साथ कोई भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर किसानों के साथ किसी भी तरह का भाजपा सरकार है अन्याय करती हैं और आवारा पशुओं से उनको मुक्ति नहीं मिलती है गांव के लिए गोशाला नहीं बनाई जाती है और किसानों को  उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। तहसील जेवर पर हुए धरना प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के पूर्व प्रभारी योगेश तलान जगदीश शर्मा  हबीब खान  सुनील दादा रफीक कालू  गजेंद्र भाटी पारुल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शरमा करण सिंह विक्रम नगर सागर शर्मा लायक राम पहाड़िया अमन ठाकुर रविंद्र सिंह पारुल चौधरी उदयवीर भाटी जितेंद्र कसाना अजय नागर राजेंद्र कुमार रोहित सिंह गजेंद्र भाटी दिनेश नागर अजीत नगर अमित बढ़ाना हबीब भाई रोहित भाई आकाश पहाड़िया लाइक राम पहाड़िया राजेंद्र सिंह बृजेश कुमार नरेश रण्हेरा कालू प्रधान कालू भाटी अध्यक्ष महमूद आदि लोग मौजूद रहे।