दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से ट्रक मे लदी 300 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद

ग्रेटर नोएडा:   दिनांक 06.03.2020 को थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा होली पब्लिक स्कूल ऐच्छर के पास से दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया है।



गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक ट्रक जिसमे दाल के बोरो के नीचे रखी 300 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना बीटा 2 पर मु0अ0सं0 173/20 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।



गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-1. ओमवीर  पुत्र सेवती नि0 ग्राम तेहरा थाना इगलास जिला अलीगढ। 2. इकबाल पुत्र मदनखान नि0 ग्राम सहरा खुर्द थाना इगलास जिला अलीगढ।बरामदगी का विवरणः-1. 300 पेटी अवैध शराब क्रेजी रोमियो 2. 700 कट्टा दाल चना 3. एक ट्रक रजि0न0 यूपी 81 एएफ 3361  अभियोग का विवरणः-मु0अ0सं0 173/20 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 बनाम ओमवीर थाना बीटा 2 गौतमबुद्धनगर।