दादरी में नाली सफाई को लेकर खूनी संघर्ष
ग्रेटरनोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में नालियां साफ करने के मामले को लेकर जबर्दस्त खूनी संघर्ष हुआ जिसमें गोलियां चलाई गई और एक महिला सहित दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती की है जहां पर दो महिलाओं के बीच नाली की सफाई को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज से मामला गर्मा गया और देखते-देखते माहौल को खूनी संघर्ष में बदल दिया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के परिजनों ने एक दूसरे पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे 3 लोगों को गोली लगी है और दो की मौके पर मौत हो गई। घटना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमें दो की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें गोली चलने वाला विनित भी पकड़ा गया है। शेष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दबिश दे रही है।बताया गया है कि दादरी में नाले की सफाई को लेकर पहले दो महिलाओं में विवाद गहरा गया और वह विवाद इतना बढ़ गया  कि एक दूसरे पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान झगड़े को देख रही एक महिला को भी गोली जा लगी जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। दोनों पक्ष के एक एक युवक  को भी गोली जा लगी जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। गोली लगने से एक घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।