बदला मौसम का मिजाज कई इलाकों में झमाझम बारिश

ग्रेटर नॉएडा :- दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा में बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से सटे हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है।बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।