वन्य जीव जंतु संरक्षण एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा ( भारत भूषण)  विश्व वैटलैंड के अवसर पर वन विभाग के तत्वाधान में आज वेटलैंड सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि रहे। आयोजित कार्यक्रम में वन्य जीव जंतु संरक्षण एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के माध्यम से वन जीव संरक्षण के संबंध में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि वेटलैंड सूरजपुर बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल वन्य जीव जंतु संरक्षण की दृष्टि से है।अतः इस स्थान को और अधिक विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वन्य जीव जंतु संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए समाज के सभी नागरिकों को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।



मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दादरी तेजपाल नागर ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए वेटलैंड सूरजपुर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर बल दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी बीएन सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीएफओ पीके श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों गौतम बुध नगर।*