उत्तर प्रदेश कांग्रेसी कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी किसान जन जागरण अभियान के तहत गौतमबुधनगर के सांसद डा.महेश शर्मा को ज्ञापन दिया।

 



 किसान जन जागरण अभियान , किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियोंं ने गौतमबुधनगर के सांसद मा.डा.महेश शर्मा को ज्ञापन दिया।


उत्तर प्रदेश कांग्रेसी कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी किसान जन जागरण अभियान के तहत आज क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को  सांसद डॉ महेश शर्मा से अवगत कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुधनगर के अध्यक्ष मनोज चौधरी व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साहबुद्दीन के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया ।जिसमें किसानों की समस्याओं के बारे में सांसद को अवगत कराया गया और जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आजकल किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसानों का बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है किसानों को आवारा पशुओं से बहुत नुकसान हो रहा है व  आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए ऊपर से तारबंदी का खर्च अलग से आ रहा है।हमारी गौ माताओं की बहुत बुरी स्थिति हो रही है उनके लिए गौशालाओं की व्यवस्था का इंतजाम तक सरकार नहीं कर रही है।कांग्रेस पार्टी की मांग है  की किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति मिले।हर ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला बनाई जाएं।खाद बीज डीजल बिजली कीटनाशक आदि 50% की सब्सिडी सुनिश्चित करें।गेहूं धान गन्ने अन्य फसलों का भुगतान 15 दिन में हो। किसानों की पूर्ण कर्ज माफी सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस सरकारों की तर्ज पर सभी फसलों में बोनस की व्यवस्था हो। फसल बीमा का बजट बढ़ाया जाए तथा प्रत्येक किसान उसकी नुकसान हुई फसल पर मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव व प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुडडु यतेंद्र कसाना Aicc सदस्य दिनेश अवाना ललित अवाना महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा नौयडा महिला अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल सेवादल सचिव अशोक पंडित युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर जितेंद्र नागर डॉ सीमा सोविनदर अवाना मधुमिता डॉ सीमा रिजवान चौधरी प्रमोद शर्मा सतेनद्र शर्मा सुभाष रामभरोसे शर्मा हेमराज नागर वसील अहमद संजीव वत्स रामभरोसे शर्मा अजय नागर विक्रम नगर कपिल भाटी इमरान रणवीर भाटी चंद्र मल जीनवाल इमरान आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे