राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर 3537 वादों का हुआ निस्तारण

गौतमबुद्धनगर  8 फरवरी 2020 को जनपद गौतम बुद्ध नगर जजी परिसर  एवं विभिन्न न्यायालयों में में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ।  आयोजित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय लोक अदालत में 3537 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष शर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर के दिशा निर्देशन में दिनांक 8 फरवरी 2020 को जनपद गौतम बुध नगर में मुख्यालय व तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमे मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 32 मामले निस्तारित किए गए जिसमें अंकन रुपए 42,10000 पीड़ित पक्षों को प्राप्त कराए गए।



भारतीय उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के निस्तारित 2 मामलों में अंकन रुपए 1879206 के प्रमाण पत्र जारी किए गए। लघु शमनीय प्रकृति के निस्तारित 1941 मामलों में अंकन रुपए 149760 अर्थदंड वसूल किया गया। प्री लिटिगेशन स्तर पर 209 मामले निस्तारित हुए जिसमें अंकन रुपए 19923848 समझौता धनराशि रही। राजस्व न्यायालयों से 633 वादों का निस्तारण किया गया।  लघु अपराधिक प्रकृति के अन्य 720 वादों का निस्तारण हुआ। इस प्रकार से दिनांक 8 फरवरी 2020 को जनपद गौतम बुद्ध नगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3537 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ प्रधान न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सिंह परिवार न्यायालय द्वारा पति पत्नी के विचाराधीन लंबित मामलों में सुलह  समझौता कराकर पुनः मिलन कराया गया तथा दंपत्ति को न्यायालय से हंसी-खुशी विदा किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा के द्वारा दी गई है