नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में छात्रों की प्रेरणा हेतु व्याख्यान आयोजित किया गया

नोएडा (फेस वार्ता बी पी सूर्यवंशी) : नोएडा लोक मंच द्वारा नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में छात्रों की प्रेरणा हेतु आध्यात्मिक शिक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव का व्याख्यान आयोजित किया गया। एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच रविन्द्र श्रीवास्तव ने 'मानव मन एवं तनाव' विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम जो भी कर रहे हैं या विचार कर रहे हैं वह सब हमारे मन में संचित होता रहता है।



तमाम भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद मन अशांत होने का कारण यही है कि हम अपने मन की पुकार नहीं सुन रहे हैं। व्याख्यान के बाद उन्होंने छात्रों से व्यक्तिगत विचार विमर्श किया तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया। छात्रों में व्याख्यान के पश्चात बहुत उत्साह देखा गया तथा उन्होंने इसे बेहद उपयोगी बताया।इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के विभा बंसल व राजेश बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में शशांक राय सहित कई छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।