हरियाणा ब्रांड शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटरनोएडा :थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले एक अभि0 कपिल शर्मा पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना सै0 3 फरीदाबाद हरियाणा को अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का की कुल 25 पेटी (300 बोतल) (9 पेटी मसताना व 16 पेटी असली संतरा) मय गेटस गाडी न0 डीएल 7 सीजे 1491 के हरियाणा से शराब लाते समय 21.40 बजे थाना बीटा 2 पुलिस बल द्वारा दौराने चैकिंग  जीरो प्वाइंट यमुना एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार किया गया।  जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 



गिरफ्तार अभियुक्त  का नाम-


1. कपिल शर्मा पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना सै0 3 फरीदाबाद हरियाणा
गिरफ्तार अभियुक्त  का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 155/2020 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर 
अपराध करने का तरीका- 
अभि0 हरियाणा मार्का शराब हरियाणा से कम दामो पर लाकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अवैध रूप से अधिक दामो पर बेचकर अवैध धन अर्जित करता है। 
बरामदगी विवरण -    
1. हरियाणा मार्का 25 पेटी देशी शराब नाजायज (300 बोतल)2. एक अदद गेटस गाडी न0 डीएल 7 सीजे 1491  


गिरफ्तार करने वाले टीम
1.उ0नि0 दिनेश सोलंकी, 2. उ0नि0 प्रदीप कुमार,3. है0का0 1020 राजेन्द्र सिंह 4. का0 448 अनिल कुमार,5. का0 1121 बचन सिंह