ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो का सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा भ्रमण।




ग्रेटर नोएडा (भारत भूषण): जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग में पढ़  रहे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उनको एक्सपोजर उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में चल रहे विश्वस्तरीय ऑटो एक्सपो प्रदर्शनी का भ्रमण जनपद के सभी ब्लॉकों से लगभग 250-300 बच्चों का एक्स्पोज़र विजिट कराया गया है,


जिसमें जेवर, दनकौर, दादरी और नोएडा सभी क्षेत्र के विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं।

                                                       

उनके साथ उनके टीचर्स भी विजिट में सम्मिलित रहे। इसके लिए एचसीएल फाउंडेशन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई थी और बच्चों के रिफ्रेशमेंट के लिए एक्सपो मार्ट की ओर से व्यवस्था की गई। ऑटो एक्सपो में विजिट करने वाले सरकारी स्कूल के सभी बच्चों के द्वारा बहुत ही हर्ष का अनुभव प्राप्त किया और सभी बच्चे ऑटो एक्सपो को देखकर प्रफुल्लित हुए। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाने एवं उनके स्किल डेवलपमेंट तथा उन्हें हष्ट पुष्ट बनाने बनाने के उद्देश्य से सीएसआर के माध्यम से भी विभिन्न कंपनियां आगे आकर बच्चों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे अन्य बच्चों से प्रतिस्पर्धा में बराबरी कर सकें।