घटना करने की फिराक में घूम रहे दिल्ली के शातिर बदमाश नाजायज असलहों सहित गिरफ्तार।

दिनांक 6 फरवरी, 2020 की रात्रि समय करीब 01.30 बजे थाना एक्सप्रेस वे पुलिस टीम  द्वारा थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में सेक्टर 126 के पास यमुना पुश्ता रोड पर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दिल्ली के तीन शातिर लुटेरों बबलू कसाना उर्फ रविंद्र कसाना , हरप्रीत सिंह व सत्येंद्र पाल सिंह को  मारुति स्विफ्ट कार नंबर DL 8C AH 5766 व नाजायज असलहों सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बबलू कसाना थाना जगतपुरी दिल्ली के एक डकैती के अभियोग में तिहाड़ जेल में बंद  था जो पैरोल पर बाहर चल रहा है। अभियुक्त गण पर दिल्ली के थाना मौर्य एंक्लेव जगतपुरी गीता कॉलोनी आदि थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के अनेक अभियोग पंजीकृत हैं।



*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*


1- बबलू कसाना उर्फ रविंदर कसाना पुत्र मुकेश कसाना निवासी ग्राम जावली, लोनी, जिला गाजियाबाद हाल पता A/8 रानी गार्डन,शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी, दिल्ली।


2- हरप्रीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी B1, 145 विष्णु गार्डन, तिलक नगर, दिल्ली।


3- सतेंदरपाल सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र कुलदीप सिंह निवासी WZ 48A मीनाक्षी गार्डन सुभाषनगर थाना हरी नगर, दिल्ली।


*बरामदगी का विवरण*


1- एक अदद नाज़ायज़ पिस्टल 32 बोर नाजायज व दो जिंदा कारतूस अभियुक्त बबलू कसाना से।2- एक अदद  नाज़ायज़ तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर अभियुक्त हरप्रीत सिंह से।3- एक अदद चाकू नाजायज अभियुक्त सतेंदरपाल सिंह उर्फ प्रिंस से। 4- एक कार मारुति स्विफ्ट रजिस्ट्रेशन नंबर DL 8C AH 5766