भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद से बुलंदशहर जाते समय रास्ते में किया स्वागत

 नोएडा ( भारत भूषण) भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद से बुलंदशहर जाते वक्त तीन स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का छपरोला पंचशील कॉलोनी  अच्छेजा में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और धूम मानिकपुर मैं एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा  के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया बुलंदशहर जाते वक्त प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर  कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में लग जाएं एवं नागरिकता संशोधन कानून केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की की जानकारी घर-घर जाकर दें



सीए की जानकारी महा संपर्क अभियान जन जागरण के द्वारा दे ताकि विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर किया जा सके इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय भाटी दादरी चेयरमैन गीता पंडित सुभाष भाटी दीपक भारद्वाज मुकेश नागर चंद्रवीर नागर कर्मवीर आर्य राज  नागर  मनोज गर्ग विचित्र तोमर प्रेम प्रधान सीताराम शर्मा पवन रावल राजा रावल अनु पंडित विमल पुंडीर सुनील सोनक संजीव चौहान रजत शर्मा सोमेश गुप्ता आनंद भाटी आदि तीनों स्थानों पर  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया