वृक्षा रोपण से सम्बन्धित सभी कार्य पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेः डीएम।

गौतमबुद्धनगर 14 अप्रैल 2020 जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध में ठोस कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य कराए जाना सुनिश्चित किया जाए और दिये गये लक्ष्य को सभी विभागों के द्वारा गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ अधिकारियों के द्वारा पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



जिलाधिकारी ने अधिकारियों यह भी स्पष्ट किया कि वृक्षा रोपण करने के लिए जो लक्ष्य प्राप्त हुये उसके अनुरूप समय रहते अपनी सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली जायें, ताकि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा को पूर्ण किया जा सकें। अतः वृक्षा रोपण के सम्बन्ध में की गयी किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी।*


   *श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। व्यापक प्रचार प्रसार की कार्ययोजना बनाकर सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण के महत्व को आम जनता के बीच पर्यावरण को प्रदुषण स्वस्थ बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए ग्राम प्रधानों, स्कूलों, काॅलेजो, आॅगनवाड़ी, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन, एन0जी0ओ0, शहरी, ग्रामीण आदि में वृक्षारोपण के बारे में उन्हें जागरूक किया जाये जिससे की अधिक से अधिक वृक्षा रोपण के अभियान का लक्ष्य को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, जिला वन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी आर0एन यादव, सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया।