राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर 54 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पद श्रृंखला पुरस्कार-2019 प्रदान करने को मंजूरी

राष्ट्रपति ने 54 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- 2019 प्रदान करने की मंजूरी दी है जिसमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए 7, उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए 8 और जीवन रक्षा पदक के लिए 39 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। 5 पुरस्कार मरणोपरांत हैं। 


2. जीवन रक्षा पद श्रृंखला किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए मानव स्वभाव के सराहनीय कार्य के लिए किसी व्यक्ति को दी जाती है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं, अर्थात् सर्वोत्तम जीवन रक्षा पादक, उत्तम जीवन रक्षा पादक और जीवन रक्षा पादक। जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।


3. यह पुरस्कार (पदक, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र और एकमुश्त मौद्रिक भत्ता) संबंधित केंद्रीय मंत्रालय/ संगठन/ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।