पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 25-25 हजार रूपये के 02 ईनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

                                                                    गौतमबुद्ध नगर:  थाना दनकौर के मु0अ0सं0 08/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्तो 1- मुस्तफा पुत्र जमील 2-कलुआ पुत्र करीम 3. बबलू पुत्र नरेन्द्र सिंह जो हाईवेज पर ट्रकों से डीजल चोरी व लूट की घटनायें कारित करते हैं जिन पर श्रीमान पुलिस उप आयुक्त ग्रे0नो0 महोदय द्वारा गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया है। वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 06.01.2020 से थाना दनकौर पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।



 दिनांक 25.01.2020 को थाना दनकोर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक गैंग ट्रको से डीजल आदि चोरी करने के उद्देश्य से ईस्टर्न पेरीफेरल पर आ रहा है। सूचना पर थाना दनकौर पुलिस मय मुखबिर के बताये हुए स्थान ईस्टर्न पैरीफेरल पर पहुचे और इंतजार करने लगे तभी दो व्यक्ति आते दिखाई दिये मुखबिर द्वारा पहचान करने पर थाना पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम क्रमशः 1. मुस्तफा पुत्र जमील निवासी देहरा थाना धौलाना हापुड 2-कलुआ पुत्र करीम नि0 छौलस थाना जारचा गौतमबुद्धनगर बताया पूछताछ पर बताया कि हम यहाँ ट्रकों से डीजल चोरी करने के लिए रैंकी करने आये थे हमारे गैंग के अन्य सदस्य भी आने वाले थे हम उनका इंतजार कर रहे थे वह अभी तक आये नही है। अभियुक्तगण थाना हाजा के मु0अ0स0 08/2020 धारा 2/3 गैंग एक्ट मे वांछित 25-25 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त है। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना थाना साईट 5 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर द्वारा की जा रही है। अभियुक्तगण के विरूद्ध पूर्व में भी थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 829/19 धारा 379,411 भादवि, 830/19 धारा 379,411 भादवि, 831/19 धारा 379,411 भादवि पंजीकृत थे जिसमें मौके पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तगण जेल से बाहर आकर  पुनः घटनाओं को कारित करने के लिये ईस्टर्न पेरीफेरल पर रैकी करने आये थे। अतः अभियुक्तगणों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 04.30 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्तगणों आवश्यक कार्यवाही मा0न्यायालय मे पेश किया गया  । 


गिरफ्तार किये गये अपराधी का नाम पता पंजीकृत मुकदमाः*
1.मुस्तफा पुत्र जमील निवासी देहरा थाना धौलाना हापुड
1. मु0अ0स0 08/2020 धारा 2/3 गैंग एक्ट
2. मु0अ0सं0 829/19 धारा 379,411 भादवि 
3. मु0अ0सं0 830/19 धारा 379,411 भादवि 
4. मु0अ0सं0 831/19 धारा 379,411 भादवि 


*2. कलुआ पुत्र करीम नि0 छौलस थाना जारचा गौतमबुद्धनगर*
1. मु0अ0स0 08/2020 धारा 2/3 गैंग एक्ट
2. मु0अ0सं0 829/19 धारा 379,411 भादवि 
3. मु0अ0सं0 830/19 धारा 379,411 भादवि 
4. मु0अ0सं0 831/19 धारा 379,411 भादवि