प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा को राज्य दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही त्रिपुरा को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।


एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें त्रिपुरा की अनुकरणीय परंपराओं और राष्ट्रीय विकास में योगदान पर गर्व है। राज्य के लोग अपने मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैं त्रिपुरा के नागरिकों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”