मंडलायुक्त मेरठ मंडल अनीता सी मेश्राम ने आज अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार गौतमबुद्धनगर में बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गौतमबुद्धनगर :18 जनवरी, 2020 मेरठ मंडल, मंडल आयुक्त अनीता मेश्राम आज अपने शीत कालीन भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर कलेक्ट्रेट के सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा राजस्व प्राप्ति के संदर्भ में विशेष अभियान चलाकर प्रगति बढ़ाने का कार्य किया जाए ताकि शासन को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए 5 वर्षीय पुराने वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए और इस कार्य पर विशेष फोकस करने का आह्वान किया गया। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि राजस्व वसूली में जनपद में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष अच्छा कार्य किया जा रहा है और प्रगति भी अधिक है।



फिर भी सभी अधिकारी राजस्व वसूली में विशेष ध्यान देते हुए इसे और अधिक बढ़ाने के लिए कहा गया। समीक्षा के दौरान उन्होंने आइजीआरएस के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण के संदर्भ में सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः सभी अधिकारियों द्वारा इस कार्य पर विशेष ध्यान देकर आने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति के साथ सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा के दौरान पाया कि किसी भी कर्मचारी का जनपद में क्लेम रुका हुआ नहीं है और सभी को समय पर लाभ प्रदान किया जा रहा है। जनपद में पेंशन प्रकरण भी कोई लंबित नहीं पाया गया। सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सर्विस बुक एवं जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण करने पर पूर्ण पाई गई। समीक्षा बैठक के उपरांत मंडलायुक्त ने राजस्व से जुड़े हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाते हुए सभी सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनता तक पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए शासन की मंशा का लाभ उन्हें प्रदान किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा मंडलायुक्त को यह भी आश्वस्त किया कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उनके द्वारा जो मार्ग निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों के माध्यम से उनका अक्षर से पालन सुनिश्चित करते हुए राजस्व कार्यों में और अधिक गतिशीलता लाने का कार्य किया जाएगा।* 


   *बैठक के उपरान्त कमिश्नर अनीता मेश्राम के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जनता के प्रति और अधिक जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने स्थलीय निरीक्षण में ईआरके, मनोरंजन कार्यालय, आबकारी कार्यालय, संयुक्त कार्यालय तथा रिकॉर्ड रूम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त द्वारा ईआरके पटल, राजस्व अभिलेखागार पर पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर रिकॉर्ड रूम को भी देखा और कहा कि जो फाइल है बीडिंग करने लायक हैं उनका तत्काल वीडिंग कराया जाए। सभी रिकॉर्ड को मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए गए तथा समय से नकल जारी की जा रही है इसके संबंध में गहनता के साथ जांच की गई यह कार्य सही पाया गया। मंडलायुक्त ने दोनों ही रिकॉर्ड रूम में मानकों के अनुसार अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कमिश्नर ने यहां यह भी उल्लेख किया कि विभिन्न डाक का कार्य स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके उपरांत उन्होंने जिला मनोरंजन कर अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने लंबित आरसी के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए। आबकारी कार्यालय में पहुंचकर मंडलायुक्त ने आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने तथा राजस्व प्राप्ति के लिए विशेष फोकस करने के लिए इंगित किया। तत्पश्चात उनके द्वारा संयुक्त कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न पटलो का गहनता के साथ निरीक्षण किया और विभिन्न पंजिकाओं का गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने जे ए पटल पर चरित्र प्रमाण पत्र बनाए जाने गहनता के साथ निरीक्षण किया आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार आर0ए0-3, चकबन्दी अनुभाग, शस्त्र लिपिक विभागांे के संबंध में जानकारी प्राप्त की और यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
 आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनिन्द्र नाथ उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशा0 दिवाकर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उपजिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।