किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुए विवाद के विषय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

 ग्रेटर नोएडा ( भारत भूषण):  28 जनवरी  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल जेवर एयरपोर्ट में किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुए विवाद के विषय में  जिलाधिकारी गौतमबुदनगर से मिला।इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश सचिव मनिंदर सुद जिलाअध्यक्ष मनोज चौधरी शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन जिला बुलंदशहर अध्यक्ष टुककीमल अजित दौला योगेश तलान मौजूद रहे।



  पंकज मलिक ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारी मांग है कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो। जिन किसानों ने उचित मुआवजा ना मिलने की वजह से  जमीन पर कब्जा नहीं दिया है उन किसानों से बातचीत कर उनकी मांग पूरी करें। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के साथ बिना वजह उत्पीड़न और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर रामकुमार खबर नवीन नगर कपिल भाटी प्रमोद शर्मा रिजवान आदि  कांग्रेस जन मौजूद रहे।