कर्पुरी ठाकुर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नोएडा (फेस वार्ता)नोएडा। आज मोरना सेक्टर 35 स्थित देवेंद्र गुर्जर निवर्तमान अध्यक्ष नोएडा विधानसभा कार्यालय पर स्वर्गीय जननायक कर्पुरी ठाकुर जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षशील जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता मनोज चैहान ने की और संचालन कुँवर बिलाल बर्नी ने किया।



इस मौके पर मुख्य वक्ता दीपक विज ने अपने सम्बोधन में कहा कि  कर्पुरी ठाकुर  द्वारा आज से 40 वर्ष पूर्व 26 प्रतिशत आरक्षण दिया जिसमें 20 प्रतिशत अति पिछड़ो और 03 प्रतिशत वर्गों की गरीब महिलाओं को 03 प्रतिशत सामान्य वर्ग की गरीब महिलाओं को आरक्षण दिया। निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिक तथा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए। कर्पूरी ठाकुर का परिचित नारा था अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो पग पग पर अडना सीखो जीना है तो मरना सीखो। पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे। आजादी के समय पटना की कृष्णा टॉकीज हॉल में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने एक क्रांतिकारी भाषण भी दिया। हमारे देश की आबादी अधिक है कि केवल थूक फेंक देने से अंग्रेजी राज बह जाएगा। इस भाषण के कारण उन्हें दंड भी झेलनी पड़ी। इस मौके पर दीपक विग, पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी, देवेंद्र गुर्जर निवर्तमान अध्यक्ष, मनोज चैहान, विकास यादव, रेशपाल अवाना, हीरालाल यादव, कुंवर बिलाल बरनी, रामवीर यादव, प्रेमपाल यादव, मोनू खारी, प्यारे लाल यादव ,मोहम्मद नौशाद, दिलशाद खान भूपेंद्र गुर्जर मनोज शर्मा सुंदर भूडा अनिल पाल ,नसरुद्दीन सेफी, कविता गुर्जर ,नीरज कश्यप, सुशीला भारती ,दीपक बोरा ,विनय कुमार, वीरेंद्र यादव ,आदि सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।