जेवर में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल देगा -जे.पी. नड्डा

यहां के लोगों का जज्बा काबिले गौर है और यह जज्बा और स्वागत मेरे लिए नही वरन् उस भारतीय जनता पार्टी के लिए है, जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुल्क की तरक्की की नई इबारत लिख रही है

 


ग्रेटर नोएडा ( भारत भूषण): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  का दिल्ली से आगरा जाते वक्त जीरो प्वाइंट पर फूल मालाएं वह बड़ी माला के साथ भव्य स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद गौतम बुध नगर डॉ महेश  शर्मा, दादरी विधायक  मास्टर तेजपाल नागर  एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया आगरा जाते वक्त कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने कार्यकर्ताओं के  द्वारा  स्वागत के लिए  धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीति विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं देश को आगे ले जाने का काम हमारी सरकार कर रही है


और उन्होंने कार्यकर्ता से नागरिकता संशोधन कानून सी ए ए के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करें 

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने जेवर विधानसभा के जेवर टोल पर स्थित एक विशाल जनसभा में कहे। ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनपद गौतमबुद्धनगर में यह उनका पहला आगमन था, जिसके लिए विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने व्यापक स्तर पर उनके स्वागततार्थ जोर शोर से तैयारियां की थी।


जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव से किसानों व नौजवानों के जज्बें ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को एक ऐतिहासिक क्षण में तब्दील कर दिया। जेवर टोल से 01 किमी0 पहले ही दोनों ओर पंक्तिबद्ध स्वागतकर्ताओं की कतार देखकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंच तक पैदल ही जाना पडा, जहां उनका पैदल चलते हुए, पुष्प वर्षा और भारतीय जनता पार्टी के गगनभेदी नारों से पूरा वार्तावरण भाजपामय नजरथा।

                                                                 

लोगों की भीड आयी तो अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने थी, लेकिन भारी तादात और लोगों के उत्साह को देखकर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे0पी0नड्डा  ने 10 मिनट उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का भी इस भारी स्वागत के लिए धन्यवाद किया।
 इस विशाल जनसभा में अल्पसंख्यक भी भारी तादात में मौजूद रहे तथा स्वागत करने वाले लोगों के हाथों में ’’जेवर विधानसभा क्षेत्र में आपका स्वागत है’’ की पटिटयां भी थी।
इस मौके पर संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा  सुनील बंसल, पश्चिमी भाजपा के अध्यक्ष  अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री विनोद त्यागी, जिलाध्यक्ष  विजय सिंह भाटी, उपाध्यक्ष  सुशील शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष  अन्नू पंडित, एड0 अतुल शर्मा, किसान संघ के जिलाध्यक्ष  विजेन्द्र चैधरी, गनपत सिंह सूबेदार, चन्दर सिंह, विजेन्द्र सिंह, कपिल गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, मनोज गर्ग, योगेश अत्री, पे्रमवीर सिंह प्रधान भवोकरा, लालमन सिंह प्रधान चैरोली, लेखराज सिंह प्रधान अली अहमदपुर उर्फ गढी, ऋषि प्रधान कर्रोल, राजेश सिंह चैहान, मुकेश प्रधान , वीरेन्द्र सिंह प्रधान, राजवीर सिंह नेता , संजय पारासर, मोहन सिंह, मनोज भाटी, रामसिंह नेता, संजय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।