गौतमबुद्धनगर के सभी थानों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी की

नोएडा( भारत भूषण)  :21.01.2020 को नवीन पुलिस आयुक्त, मुख्यालय में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के सभी थानों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी की गयी, जिसमें सभी थानों से 02-02 उपनिरीक्षक , 02-02 हैड कान्सटेबिल, 04-04 पुरूष कान्सटेबिल व 02-02 महिला कान्सटेबिल द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)



अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) एवं सभी पुलिस उपायुक्त भी सम्मिलित हुए। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारिगण को जनपद में लागू आयुक्त प्रणाली के विषय में विस्तार से समझाया गया। सभी को अधिकारियों की नियुक्त, क्षेत्रविभाजन एवं पदनाम के सम्बोधनों के विषय में विस्तार से समझाया गया। नवीन प्रणाली में पुलिस की प्राथमिकता-यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं संगठित गिरोहों के विरूद्ध कार्यवाही के विषय में अवगत कराते हुये



इसपर दृढता के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।  प्रार्थना पत्रों की जाॅच/ सत्यापन हेतु आरक्षियों को भी अधिकृत किया जा रहा है, जिसके उपरान्त आरक्षी अपनी बीट से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों की जाॅच कर सकेगें तथा जाॅच का परीक्षण सम्बन्धित उप निरीक्षक द्वारा कर थाना प्रभारी को प्रेषित करेेगें ताकि उसपर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जनता में अपना ट्रर्न-आउट व आचरण उच्च कोटी का रखेंगे। चंूकि पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को कानून का पालन कराना होता है, इसलिए स्वयं भी किसी कानून का उल्लघंन नहीं करेंगे।जनता के साथ अपनी भाषा एवं व्यवहार अच्छा रखेंगे। पुलिस से जनता की अपेक्षाऐं भी बढी है, जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।